मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।
अल्मोड़ाः 24 अगस्त, 2026 – परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0एन0 तिवारी ने बताया कि आज विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में आवास योजना सर्वे 2.0 के अन्तर्गत आवास के लिए पात्र पाये गये कुल 11309 लाभार्थियों के पात्रता पर ग्राम सभा की बैठकों में प्राप्त कुल 208 आपत्तियों के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आहूत जिला स्तरीय एपलिएट कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में परियोजना निदेशक द्वारा जिला स्तरीय उपलिएट कमेटी के सम्मुख प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वें 2.0 की विस्तृत जानकारी एवं सर्वे के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष जिला स्तरीय एपलिएट कमेटी द्वारा बैठक में कुल 11309 पात्र लाभार्थियों की पात्रता पर प्राप्त 208 आपत्तियों पर आपत्तिवार गहन समीक्षा एवं विकासखण्ड स्तर द्वारा उपलब्ध कराये गये सम्बन्धित लाभार्थियों के पात्रता/अपत्रता से सम्बन्धित साक्ष्यों/अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरान्त 208 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुन्जियाल, सदस्य एपलिएट कमेटी मनोज ऐरी, वी0पी0 मौर्या सहित सभी विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारी/सहायक खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।






