मेडिकल सिस्टम ही बीमार है साहब

Spread the love

 

मनोज कुमार अग्रवाल

 

 

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

 

                             व्यंग्य

              मेडिकल सिस्टम ही बीमार है साहब

     

                            (विभूति फीचर्स)

 

तीन चार दिन के वायरल फीवर ने हुलिया ही बिगाड़ दिया। एलोपैथी एमडी बेटी ने एलोपैथी दवा वाट्सएप पर लिखी। होम्योपैथिक डॉक्टर बेटी दामाद जी ने होम्योपैथी की डोज सलाह दी । जिसकी सलाह न मानूं उसके ही नाराज होने का खतरा! क्योंकि फिर दुबारा भी कभी दवा और सलाह की जरूरत पड़ सकती है। बीमारी से ज्यादा इलाज की पैथी को लेकर झंझट! हालांकि होम्योपैथी दवा का जवाब नहीं क्योंकि यह साइड इफेक्ट नहीं देती है या यह कहिये कि इसके दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं लेकिन इसकी उपचार गति थोड़ा धीमी होती है और आज की दुनिया में सब कुछ तत्काल चाहिए। रोगी एक दो दिन में सही न हो तो तुरंत एलोपैथी पर पहुंच जाता है चाहे वहां हफ्ता लग जाए और दवा के तमाम साइड इफेक्ट झेलने पड़े।

 

बहरहाल अपन तब खुश थे जब आयुर्वेद व अंग्रेजी मिक्स देसी डॉक्टर से तीन पुड़िया लाकर खा लेते थे लेकिन पढ़ी लिखी डॉक्टर संतानों ने झंझट पैदा कर दिया पापा इसमें ये छोटी सी दिख रही गोली स्टेरॉइड है यह बहुत हार्मफुल है। मान लिया वह हार्मफुल थी लेकिन हम तो उसे खाकर ही ठीक होते रहे? अब तो कई कई दिन और कई कई बार ढेर गोलियां खाने के बाद भी आराम मिल जाए तो भगवान की कृपा.. शरीर ऐसे टूटता है बस। वायरल फीवर का जिक्र करते ही पापा ब्लड सीबीसी टैस्ट कराने के लिए बोला था पर आप मानते ही कहां है?

 

कैसे समझाये इन बच्चों को कि हम उस पीढ़ी के लोग हैं जिनका जन्म बिना गर्भ का अल्ट्रासाउंड किए एक अशिक्षित समझी जाने वाली दाई द्वारा सकुशल सम्पन्न हो जाता था वो भी लालटेन की मद्धम रोशनी में। किसी नर्सरी में रखने की जरूरत नहीं होती थी, कोई जोइंडिस नहीं होता था। जून की तपती गर्मी में बिजली आती ही कब थी? माताएं बिना पंखे, एसी की सुविधा के घर के एक कमरे में प्रसव पीड़ा झेल लेती थी और हम जैसे बहादुर बच्चे माँ के गर्भ में पैर चला चला कर दुनिया से रूबरू हो जाते थे। दुनिया में आने के लिए की गई यही मेहनत एक नवजात शिशु को जीवन भर के लिए मजबूत फाउंडेशन तैयार कर देती थी, यह मैं नहीं कह रहा खुद शोधकर्ता डॉक्टर कहते हैं। सुविधाएं बढ़ी तो सामर्थ्य घटी। मेरे बाबा जी जो वैद्य थे नाड़ी देख कर जटिल रोगों का उपचार कर देते थे। अब समूचा इलाज दवा इंडस्ट्री ने जकड़ लिया है। डोलो 650 ही दी जाती है चाहे जरूरत क्रोसिन 300 की हो। गैस न भी बने एंटासिड पेंटाप देना जरूरी है। आप चाहें तो हंस सकते हैं मुझे एंटासिड लेने पर उल्टा असर होता है। जांच के लिए खुली लैब क्या और कैसे कितने मानक पर कर रहीं हैं बता दिया तो आपका इलाज कराने से ही मन खट्टा हो जाएगा।लेकिन फंसते है तो जांच कराने की मजबूरी भी होती है।

 

सिस्टम पर एक ऐसी दवा इंडस्ट्री हावी है कि जो वह कहे वही सब ठीक है। जो वह तय कर रहे है, अपने नफे और फायदे के हिसाब से तय करते हैं इसे आप मेडिकल माफियागिरी भी कह सकते हैं। उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर),मधुमेह (डायबिटीज), हृदय रोग,थायराइड जैसी अनेक बीमारियों के लिए एलोपैथी ने जीवन भर के लिए दवा ग्राहक का बंदोबस्त कर दिया है। यही कारण है दवा इंडस्ट्री दिन पर दिन बढ़ रही है। पोस्ट कोविड से होने वाली मौतों में कितना योगदान एंटी कोविड वैक्सीन का रहा इसकी गिनती करने का समय किसी के पास नहीं है, यही सिस्टम की बेचारगी है। कौन सही करेगा जब सारा मेडिकल सिस्टम ही बीमार है?         (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।