“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न  

Spread the love

 

 

हरी राम यादव 

अयोध्या/लखनऊ (उ. प्र.)

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

       “सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न

 

 

     लखनऊ:  एस जी पी जी आई क्षेत्र। सैनिक स्वराज सेना की मासिक बैठक आज लखनऊ के चरन भट्ठा रोड पर स्थित त्रिवेणी पुरम कालोनी में संपन्न हुई। इस बैठक में संस्था के उद्देश्य पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (आनरेरी कैप्टन) राजकरन यादव ने विस्तार से प्रकाश डाला और संगठन द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों, वीरता पदक विजेताओं के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

 

उन्होंने बताया कि संगठन सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवा में सतत् संघर्षरत हैं। सैनिकों की समस्याओं को हर स्तर पर हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिल रहा है।

 

संगठन के सदस्यों की तरफ से सुझाव आया कि इस क्षेत्र में सेवानिवृत्त सैनिकों की बहुलता को देखते हुए ईसीएचएस का एक एक्सटेंशन काउंटर एस जी पी जी आई क्षेत्र में होना चाहिए ताकि वयोबृद्ध सेवानिवृत्त सैनिकों को समस्या न आए। संगठन के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वह स्टेशन कमांडर और ईसीएचएस ओसी के पास लेकर जाएंगे।

 

संगठन की कैप की गयी लांच

 

संगठन के सदस्यों की काफी पहले से मांग थी कि संगठन की एक कैप होनी चाहिए। इस विषय पर कुछ माह पहले से डिजाइन क काम शुरू हुआ था। अंतत: पिछले माह कैप बनकर तैयार हो गयी और आज लांच की गयी ।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!