सौजन्यः सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बिलासपुर छत्तीसगढ़ रेड डायमंड खेल परिसर में वेस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बिलासपुर: रेड डायमंड खेल परिसर में वेस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरूण साव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को भव्य, सफल और प्रेरणात्मक बनाया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की जीत और सफलता पर बधाई देते हुए हार और असफलताओं मे भी सीख प्राप्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तखतपुर विधायक माननीय श्री धर्मजीत सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ बिलासपुर जिला बैडमिंटन संघ के अरविंद गोयल, एम एल चंद्राकर, मनीष उभरानी, प्रताप भट्टाचार्य, कमल राय, जावेद खान, हेमचंद पांडे, सुनील वर्मा, संजय डे, भारती दुबे, सम्पा मजुमदार, दिव्या सिंह, गुरदीप सिंह आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के मेजबान छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के 170 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।







