सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं)
“देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा अभियान” के तहत पूर्व सैनिकों के लिए शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 07/09/26 को “देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा अभियान” के तहत उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग कचहरी बाजार अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा शिविर में उपस्थित सभी सम्मानित सैनिकों को माता- पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007, बच्चों की कानूनी जिम्मेदारी, चिकित्सा सुविधाओं, टिब्यूनल का गठन,साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, जमीनी स्तर पर पहुंच तथा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
श्रीमती तुलसी जौहरी रिटेनर द्वारा विधिक के कार्यों, निःशुल्क विधिक सहायता व श्री विपिन नेगी शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा अल्मोड़ा द्वारा साइबर सुरक्षा, साइबर सेल नंबर 1930 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 15 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को घड़ियां वितरित की गई।
इस अवसर पर शिविर में दिनेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष उत्तराखंड सैनिक लीग अल्मोड़ा, विनीता आर्या, पंकज भगत अधिकार मित्र मौजूद रहे।







