मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रो. संजीव आर्या बने नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजीव आर्या ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व इस पद पर प्रो शेखर चन्द्र जोशी दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। प्रो जोशी का कार्यकाल पूर्ण होने पर अब प्रो संजीव आर्या नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रो संजीव आर्या द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है। वे 15 वर्षों से असिस्टेंट DSw भी रहे हैं। आज उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान निर्वतमान DSW प्रो शेखर चन्द्र जोशी, डॉ मनोज कुमार बिष्ट, प्रकाश चन्द्र , भुवन विद्यार्थी , गुलाब राम आदि उपस्थित रहे।
***********************
विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को जनकल्याण से जोड़ने पर जोर।
अल्मोड़ा: आज 7 सितंबर मानसखण्ड विज्ञान केंद्र (MKSC), अल्मोड़ा में सोमवार को “Science, Technology, Innovation Policy Dialogue” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास, नवाचार तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (STI) नीति को समाज एवं जनकल्याण से जोड़ने पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नवाचारियों, शिक्षकों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि ने विज्ञान को विकास और जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बताया
कार्यक्रम में अजय टम्टा, माननीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि रहे।अजय वर्मा, मेयर अल्मोड़ा अति विशिष्ट अतिथि तथा प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक अल्मोड़ा, एवं सीडीओ अल्मोड़ा श्री रामजी शरण शर्मा अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
डॉ. नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं प्रभारी, मानसखण्ड विज्ञान केंद्र ने मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, समस्त अतिथियों तथा आगंतुकों का केंद्र की और से स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए STI Policy के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्री अजय टम्टा ने कहा कि पृथ्वी के विकास के साथ विज्ञान का भी निरंतर विकास हुआ है और इसके साथ कृषि के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से देश में कनेक्टिविटी बढ़ी है। विज्ञान निरंतर प्रगति कर रहा है और मानव जीवन के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नए वैज्ञानिक संगठनों का विकास किया जाएगा। उन्होंने अल्मोड़ा के नवाचारी श्री रवि टम्टा द्वारा चीड़ की पत्तियों से उत्पाद तैयार करने, बांस आधारित नवाचार तथा विमानन क्षेत्र में किए जा रहे नए आविष्कारों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा की नई कैंटीन का उद्घाटन भी किया।
मेयर श्री अजय वर्मा, पूर्व विधायक श्री कैलाश शर्मा, डॉ. जे.एस. रावत तथा प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और विज्ञान एवं नवाचार को समाज के विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सभा को ऑनलाइन सम्बोधित किया उन्होंने बताया कि यूकोस्ट द्वारा देहरादून में प्रदेश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यूकोस्ट द्वारा छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली आयोजित सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस एवं साइंस प्रीमियर लीग जैसी वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन शिक्षकों को “विज्ञान पुरोधा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इनमें उमेश चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार, डॉ. कपिल नैयाल, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग तथा दिनेश चंद्र, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली शामिल रहे।
वहीं विज्ञान के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “विज्ञान शिरोमणि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से प्रो. गणेश चंद्र जोशी, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन के डॉ. प्रियंका अधिकारी, सह प्रभारी, मानसखण्ड विज्ञान केंद्र ने किया । अंत में डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, पैनलिस्टों, प्रतिभागियों एवं मानस्कखंड विज्ञान केंद्र के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. वी.पी. पांडे सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।
पैनल चर्चा में विज्ञान एवं अनुसंधान नीति पर हुआ मंथन
कार्यक्रम के प्रथम चरण में Science, Technology, Innovation एवं STI Policy विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने की। डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने सभी पनेलिस्ट्स का स्वागत किया। चर्चा का संचालन डॉ. जी.सी.एस. नेगी, एमेरिटस वैज्ञानिक, मानस्कखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा ने किया।
पैनल में प्रो. विजय धौंडियाल, प्रदीप धौलाखंडी, डीएफओ, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा, प्रो. पी.एस. बिष्ट, कैंपस निदेशक, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, डॉ. के.के. मिश्रा, वैज्ञानिक, आईसीएआर-वीपीकेएएस, डॉ. एस.सी. आर्या, वैज्ञानिक, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा तथा रवि टम्टा, इनोवेटर एवं संस्थापक, हपीडा ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया।
पैनलिस्टों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नवाचार की संभावनाओं, स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग, अनुसंधान की दिशा तथा STI नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहकर आम जनता की समस्याओं के समाधान और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं विकास के अवसर पैदा करने का माध्यम बनना चाहिए।
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसा अनुसंधान करें जिसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने समाजोपयोगी अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
पैनल चर्चा के दौरान डॉ. एस.एस पथनी, डॉ. हामिद, रविंद्र जोशी, डॉ. शाहिद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा तथा इंजीनियर दीप चंद्र बिष्ट ने भी विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।








