संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

त्योहारों पर सतर्कता हेतु नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक सम्पन्न।
कन्नौजः जनपद में आगामी त्योहारों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन के लिए आज सायंकाल नागरिक सुरक्षा कोर के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कमरा नंबर 15 पर एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें गणेश चतुर्थी महोत्सव, नवदुर्गा पूजा महोत्सव, दशहरा मेला, राम बारात आदि आगामी त्योहारों को लेकर प्रमुख बिन्दुओं सतर्कता,सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर हुई तथा पर्वो पर शांति व समन्वय बनाएं रखने के बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श हुआ इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वॉर्डन प्रवीण टंडन, जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ विजयलक्ष्मी पांडेय, डिवीजनल वॉर्डन नीतीश श्रीवास्तव, जिला घटना नियंत्रण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव, पोस्ट वॉर्डन विकास कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी शिरीष गुप्ता, पोस्ट वॉर्डन रामजी सिसौदिया, उदय नारायण त्रिपाठी, अभय वैश्य, विपिन मिश्रा, प्रमोद सिंह, विकास यादव आदि वॉर्डन मौजूद रहे।







