बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

                       (नया अध्याय, देहरादून)

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

          अल्मोड़ाः बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने विभागीय बैठक के बाद राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। महिला कल्याण विभाग की ओर से राजकीय बाल गृह (किशोरी), बख में आयोजित बैठक में बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊ, लमगड़ा में शिक्षिका द्वारा छात्रा के साथ कथित मारपीट के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को मामले की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

योगेश सिंह रजवार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में गलत संदेश न जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। इन कार्यशालाओं में बाल अधिकार, बाल संरक्षण तथा नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के लिए शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है तथा इसमें संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बाल कल्याण समिति को पॉक्सो से संबंधित मामलों में बच्चों की आवश्यक काउंसलिंग कराने तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत आयोग के सदस्य ने राजकीय बाल गृह (किशोरी), बख का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह में निवासरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। बालिकाओं ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई। उन्होंने संस्था में बच्चों के खान-पान, रहन-सहन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएस बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमल जोशी, महिला कोतवाली अल्मोड़ा से जानकी भंडारी सहित समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं श्रम विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)     अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 2 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख  हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने दूरस्थ ग्राम नायल में चलाया जागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 14 views
    कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने दूरस्थ ग्राम नायल में चलाया जागरूकता अभियान।