कदली वृक्ष पहुंचे नंदादेवी मंदिर, तैयार होंगी मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

कदली वृक्ष पहुंचे नंदादेवी मंदिर, तैयार होंगी मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं।

          अल्मोड़ाः नगर में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले की धूम के बीच मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह पांडेखोला स्थित खूटकुणी भैरव मंदिर से कदली वृक्षों को पारंपरिक शोभायात्रा के साथ नंदा देवी मंदिर परिसर लाया गया। ड्योढ़ी पोखर होते हुए कदली वृक्ष मंदिर पहुंचे, जहां चंद वंशजों ने उनकी पूजा-अर्चना की। इन कदली वृक्षों से स्थानीय कलाकार मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण करेंगे। इसके बाद प्रतिमाओं की पूजा-अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की जाएगी। जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को प्रतिमाओं के निर्माण की परंपरा के तहत कदली वृक्षों को आमंत्रण देने की रस्म पूरी की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडेखोला पहुंचे, जहां से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चयनित कदली वृक्षों की पूजा-अर्चना कर उन्हें मंदिर लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिमाओं के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाष्टमी के अवसर पर चंद वंशज परिवार और राज परिवार की ओर से परंपरागत पूजा-अर्चना की जाएगी। कदली वृक्ष लेने जाने वालो में व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा मुन्ना, मनोज सनवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पार्षद अमित साह मोनू,मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद अभिषेक जोशी, कमलेश मेर, मंगल सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, अतुल पाण्डेय, रवि गोयल, पार्षद वैभव पांडे, हर्षवर्धन साह, हनी वर्मा, दिशांक वर्मा, धनंजय साह, आयुष वर्मा, पीयूष वर्मा, मनन साह, ललित साह, हरीश बिष्ट,कमलेश जोशी, हेम चंद्र जोशी, संजय जोशी, अरविंद जोशी, चंपा पांडे, गंगा जोशी, हीरा कनवाल, दिव्या जोशी, सोनू कनवाल, आदित्य बिष्ट,सहित दर्जनों भक्त शामिल रहे।

  • Related Posts

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)       गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में…

    नंदादेवी मेले में भव्य झोड़ा प्रतियोगिता, नंदादेवी मेले में गूंजे कुमाऊं के पारंपरिक झोड़े, दर्जनों महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, खचाखच भरी रही दर्शक दीर्घा, लोक संस्कृति की रंगत में रंगा नंदादेवी परिसर।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       नंदादेवी मेले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    जिंदगी का क्रिकेट मैच ( कविता)

    • By User
    • September 21, 2026
    • 12 views
    जिंदगी का क्रिकेट मैच  ( कविता)

    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    • By User
    • September 21, 2026
    • 6 views
    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    प्रेम जीवन का आधार

    • By User
    • September 20, 2026
    • 7 views