नन्दा अष्टमी पर जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                  (नया अध्याय,उत्तराखण्ड)

 

 

 

नन्दा अष्टमी पर जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज। 

 

पांच दिवसीय महोत्सव में लोक संस्कृति के रंगों से सजा जागतोली।

 

विद्यालयों व महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। 

 

                    ऊखीमठ नन्दा अष्टमी के पावन अवसर पर जागतोली के विशाल क्रीड़ा मैदान में पांच दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं , स्थानीय कलाकारों तथा महिला मंगल दलों ने लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

 

                 महोत्सव के शुभारंभ समारोह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट अति विशिष्ट अतिथि तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे महोत्सव स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। नन्दा अष्टमी जैसे पावन पर्व पर आयोजित जागतोली दशज्यूला महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि दशज्यूला की पावन धरती महान विभूतियों की जन्म व कर्मस्थली रही है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया जबकि महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। महोत्सव की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गांधीयन ने की जबकि संचालन राजेन्द्र काण्डपाल, वीरेन्द्र बर्त्वाल व नमिता काण्डपाल ने संयुक्त रूप से किया। 

 

            महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग घोल दिए। महिला मंगल दलों की टीमों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणो व काश्तकारों को केन्द्र व प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है। 

 

           पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के माध्यम से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है, वहीं क्षेत्र की पारंपरिक लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक सरोकार भी मंच पर जीवंत हो रहे हैं। नन्दा अष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुए महोत्सव ने जागतोली की धरती को उत्सव के उल्लास से भर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह जग्गी, भाजपा तल्लानागपुर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, केदारनाथ सुभाष रावत, गुप्तकाशी किरण शुक्ला, अगस्त्यमुनि नगर मनोज राणा, ग्रामीण बृजमोहन नेगी, पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, विजयपाल कठैत, प्रधान चंदा रावत, देवेन्द्र भट्ट, सुमन पंवार, कुसुम राणा, हेमा देवी, मानवेन्द्र कुमार, सुदर्शन राणा, सतवीर जग्गी, सम्पत्ति देवी, हीरा सिंह नेगी सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान…

    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई का सर्वसम्मति से किया गठन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 2 views
    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    सादगी को ही समझदारी समझना

    • By User
    • September 21, 2026
    • 6 views
    सादगी को ही समझदारी समझना

    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    दस साल से एक ही एजेंडा

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    दस साल से एक ही एजेंडा

    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?