





ब्यूरो ददेहरादूनः (नया अध्याय)
भाजपा नेत्री बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े जी को सौंपा चकराता विधानसभा का मांग पत्र लाखामंडल धाम और जौनसार-बावर के विकास की उठाई पुरजोर मांग।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की कर्मठ जुझारू और जन-जन की प्रिय नेत्री, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्या श्रीमती बचना शर्मा जी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय श्री विनोद तावड़े जी से भेंट कर चकराता विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने माननीय राष्ट्रीय महामंत्री जी को अवगत कराया कि सन 2026 में आई भीषण दैवीय आपदा ने पूरे चकराता विधानसभा क्षेत्र में तबाही मचा दी थी। नदियों और नालों में अभूतपूर्व जलसैलाब आया जिससे सड़कें पुल खेत-खलिहान सब तहस-नहस हो गए। इस आपदा से हमारे किसान पशुपालक और आम जनमानस आज भी उबर नहीं पाया है।
राष्ट्रीय महामंत्री जी को सौंपी गई 4 प्रमुख जनहित की मांगें, जिनके पूरा होने से लाखों लोगों को मिलेगा लाभ देवभूमि लाखामंडल शिव मंदिर धाम में घोसीत हो लाखामंडल जो कि पांडवों की तपोभूमि है यहाँ के प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा हेतु घोसीत सुरक्षा दीवार और मंदिर के छत और आंगन का निर्माण अति आवश्यक है।
शिक्षा और महिलाओं के लिए रोजगार हमारे पहाड़ की बेटियां बहुत प्रभावशाली है। यहां महिलाएं स्वरोजगार केंद्र सिलाई कढ़ाई बुनाई केंद्र और उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार अति आवश्यक है ताकि हमारी बहन बेटियां आत्मनिर्भर बन सके जौनसार-बावर के किसानों को दैवीय आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा आपदा में जिन किसानों की फसलें खेत और पशुधन नष्ट हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान की जाए।
माँ यमुना और माँ गंगा के घाटों का निर्माण कार्य माँ यमुना और गंगा के पवित्र तटों पर जहाँ-जहाँ स्नान घाट हैं वहाँ पक्के भव्य और दिव्य घाटों का निर्माण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सुविधा हो और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले धार्मिक पर्यटन बढ़े।
देवभूमि लाखामंडल की पांडव कालीन गुफाओं का सौंदर्यीकरण लाखामंडल में मौजूद ऐतिहासिक पांडव कालीन गुफाओं और अन्य अवशेषों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाए ताकि यह स्थल विश्व के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरे।
बचना शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े जी ने हमें आश्वासन दिया है कि आपकी इन मांगों पर जल्द से जल्द हर विभाग को आदेश किया जाएगा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व अवश्य संज्ञान लेकर जल्दी ही कार्य करेगी
केंद्र में लोकप्रिय मोदी जी की सरकार और राज्य में युवा मुख्यमंत्री धामी जी की सरकार कर रही है जन-जन के हित में कार्य
इस अवसर पर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश केंद्र में हमारे यशस्वी, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार पर गर्व कर रहा है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। चाहे अयोध्या में राम मंदिर हो काशी विश्वनाथ हो या किसानों के हित की योजनाएं हों मोदी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। वहीं राज्य में हमारे युवा ऊर्जावान और कर्मठ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गंगा बह रही है। धामी जी ने आपदा के समय जिस तरह से मोर्चा संभाला और हर गांव तक मदद पहुँचाई वह काबिले तारीफ है। युवा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और धर्म के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।
बचना शर्मा जैसी जमीनी नेत्री जब जनता की आवाज को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुँचाती हैं तो निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ जाती है। पूरे चकराता जौनसार बावर कालसी और लाखामंडल क्षेत्र की जनता ने इस पहल के लिए बचना शर्मा जी का आभार व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि जल्द ही उनकी ये मांगें पूरी होंगी।
बचना शर्मा लाखामंडल
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य देहरादून उत्तराखंड






