संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फूल डोल ग्यारस का चल समारोह निकाला
अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये
कानड़ : नगर में फूल डोल ग्यारस का पर्व देव विमान का चल समारोह धूमधाम के साथ निकाला ढोल का चल समारोह राजवाड़ा चौक से श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुआ जो बजरंग मोहल्ले से बड़ा श्री राम मंदिर डोल और मालवीय मोहल्ले के डोल एवं राजवाड़ा मोहल्ले के डोल का मिलन हुआ जहां से मिलन के बाद जुलूस आगे बढा चल समारोह के आगे
बजरंग दल आखड़ा एवं रामादल अखाड़े के पहलवानो द्वारा नौबत ताषे झांझ व नगाड़ो की जोशीली ध्वनि पर मुदल, चकरी धूमाना , एक व्यक्ति के ऊपर खंडे होकर चकरी घुमना जैसे पहलवानों ने हैरतअंगेज करतबो का प्रदर्शन कर दर्शकों को अंचभित कर दिया इस डोल ग्यारस के महापर्व के अखाड़े में अनेक गांवों के पहलवानों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया साथ ही आंखड़े में छोटे बालकों द्वारा भी करतब दिखाया गया।
चल समारोह के साथ देव विवान में विराजित भगवान की पूरे रास्ते भर महिलाओं ने पूजा अर्चना की ओर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।
चल समारोह राजवाड़ा मोहल्ले एवं बड़ा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर पीपल चौक खरंझा चौक गोंदी चौराहा माताजी चौराहा पुराना बस स्टैंड होते हुए आगर रोड स्थित टंकी नाला एवं पहुंचा जहाँ देव विमान डोल मे विराजित भगवान को स्नान कराया गया उसके बाद पूजा अर्चना के संध्या आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया इसके बाद विभिन्न मंदिरों से निकलने वाले देव विमान ने फिर जुलूस के रूप में अपने अपने मंदिरों के लिए प्रस्थान किया।
अखाड़े के संचालको का नगर के विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदगणो व मुस्लिम समाज द्वारा भी अखाड़े के संचालकों का पुष्प माला एवं सरोफा बंधाकर कर स्वागत किया गया।
पूरे विधि विधान से देव विमान में विराजित भगवान को स्नान करने के बाद टंकी नाले से पुनः पुराना बस स्टैंड, जामा मस्जिद से होते हुए नाई सेरी राय जी के देव विमान को छोड़ने के लिए जुलूस के स्वरूप में अखाड़ा जाता है ओर अखाड़े में पहलवानों द्वारा रात्रि के समय में भी एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाए जाते हैं राय जी के देव विमान को छोड़ने के पश्चात अखाड़े के पहलवानों द्वारा अखाड़े को विराम दिया जाता है फिर राय जी के देव विमान के बाद बाकी के देव विमान अपने गंतव्य स्थल की ओर प्रस्थान करते हैं।
समारोह के समय पुलिस प्रशासन के पुलिस जवान पूरे समय चल समारोह के साथ उपस्थित रहे।
यहां रहे आकर्षण का केंद्र
अखाड़े के पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया जिसमें मुद्गल घूमना चकरी, व एक व्यक्ति के ऊपर खडे़ होकर चकरी घुमना अनेक प्रकार के कर्तव्य दिखाए गए।






