मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक नंदादेवी
रामलीला का अष्ठम दिवस।
अल्मोड़ाः राम के दूत बनकर अंगद रावण को प्रभु का सन्देश सुनाते हैं कि रावण माता सीता को या तो सम्मानपूर्वक लौटा दे नहीं तो युद्ध के लिए तैयार रहें। तब अंगद रावण की सभा में रावण से कहते हैं-
मम जनकहि तोहि रही मिताई। तव हित कारन आयउँ भाई॥
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला — नंदादेवी रामलीला के नवम दिवस की रामलीला में दर्शकों की भीड़ के बीच लंका दहन, चूड़ामणि समेत हनुमान राम की शरण में, विभीषण रावण संवाद, विभीषण राम की शरण में, रामेश्वरम पूजन, अंगद रावण संवाद, रावण मंदोदरी संवाद, मेघनाथ लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
मुख्य आकर्षण अंगद रावण संवाद में अंगद का जीवंत और प्रभावशाली अभिनय अभिनव मेहरा और रावण हरि विनोद साह ने किया। लक्ष्मण- मेघनाथ संवाद में लक्ष्मण की भूमिका अविरल जोशी और मेघनाथ संजय साह ने निभाई।
लीला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, नंदादेवी रामलीला कमेटी के संरक्षक दीप लाल साह, पार्षद गुंजन चमियाल ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने लीला का आनंद उठाया। कमेटी के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, शशि मोहन पांडे और धनंजय साह ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, रावण हरि विनोद साह, हनुमान कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, अंगद अभिनव मेहरा, समुद्र जगदीश बिष्ट, विभीषण मुरली कांडपाल, मेघनाथ संजय साह, भरत आदित्य गुरुरानी, मंदोदरी मीनाक्षी हरबोला, सुलोचना भावना पांडे, वैद्यराज वरिष्ठ रंगकर्मी ओर वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, सुलोचना भावना पांडे, सुग्रीव नमन पलनी, नल दक्ष साह, नील सुमित और जामवंत की भूमिका प्रेम ने निभाई।
पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक ने संपन्न किया।
साज पर हारमोनियम में राजन नयाल, तबले पर शेखर सीजवाली ओर अरशद अंसारी ने सहयोग दिया।
मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, जगदीश भंडारी ने बहुत ही सुन्दर लंका दहन, रामेश्वरम पूजन, सेतु बंधन छाया चित्र और शानदार रावण दरबार सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।
पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।
पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया नमन बिष्ट द्वारा किया गया।
माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में लीला का आनंद लेने आए दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पालनी, दिनेश जोशी, और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, दीपक वर्मा, सुभाष अग्रवाल, किरन परगाई, सुमन सनवाल, दीक्षा हरबोला, अमित उप्रेती, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, संजय जोशी, गिरीश परगाई, संदेश नेगी, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, हिमांशु परगाई, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, मारूत साह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।








