उद्यान घोटाले में सीबीआई ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मारे छापे

Spread the love

अधिकारियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
सीबीआई शाम तक दिखा सकती है आधिकारिक गिरफ्तारी
देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने विभाग के कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड सहित हिमाचल, चंडीगढ़ में छापे मारे हैं। शाम तक सीबीआई आधिकारिक गिरफ्तारी दिखा सकती है।

अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौधों की खरीद में गड़बड़ियां की गई है। विभाग ने एक ही दिन में वर्कआर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है।

जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। पूरे मामले में वित्तीय व अन्य गड़बड़ी की सीबीआइ या फिर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे।

उद्यान घोटाला मामले में सीबीआई ने तीन कर्मचारियों को उठाया है। सीबीआई ऑफिस वसंत विहार में कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। पिछले साल अक्तूबर से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि मामले में आज शाम तक कर्मचारियों में से कुछ की गिरफ्तारी भी हो सकती है।  उद्यान विभाग में फालदार पौधों की ख़रीद में गड़बड़ी में हुई थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने सीबीसीआईडी से इस जांच से संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिए थे। इसमें पीई (प्राथमिक जांच) दर्ज कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। गौरतलब है कि अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौध की खरीद में गड़बड़ियां की गई है।

विभाग ने एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। यही नहीं जिस कंपनी से पौधे खरीदवाना दिखाया उसे लाइसेंस ही उसी दिन मिला था। जिस दिन खरीद हुई। इन याचिकाओं के आधार पर हाईकोर्ट ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।

शासन के निर्देश पर सीबीसीआईडी को यह जांच सौंपी गई। लेकिन, याचिकाकर्ता इस जांच से संतुष्ट नहीं हुए। ऐसे में उन्होंने फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अक्तूबर में हाईकोर्ट ने इस जांच को सीबीआई के हवाले करने के आदेश दिए थे। इस मामले में उद्यान विभाग के डायरेक्टर को सस्पेंड भी किया जा चुका है।

मुख्य उद्यान अधिकारी के साथ मिलकर निदेशक ने एक फर्जी आवंटन जम्मू कश्मीर की नर्सरी बरकत एग्रो फार्म को कर दिया। बरकत एग्रो को इनवाइस बिल आने से पहले ही भुगतान कर दिया गया। यही नहीं बिना लेखाकार के हस्ताक्षर के ही करोड़ों के बिल ठिकाने लगा दिए गए।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।