उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

Spread the love

पहाड़ी जिलों मे भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा
देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में 20 दिनों से गर्मी की मार झेल रहे
प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही गर्म हवाएं
देहरादून। हिमालयी राज्य उत्तराखंड भी इन दिनों सूरज की तपीश से जल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई शहरों में लू यानी हीटवेव अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि जरूरत पड़ने पर ही वो घर से बाहर निकले। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है।

इन दिनों सड़ी गर्मी से बचने के लिए लोग उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य का रूख कर रहे है, लेकिन यहां भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है, जिस कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी जिले टिहरी और उत्तरकाशी की बात करें तो यहां भी तापमान 38 से 40 तक पहुंच रहा है। यहीं कारण है कि मौमस विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड के कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 घंटे लोगों को हीटवेव से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है। हीटवेव की चपेट में उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिले भी शामिल है। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे जिले तो बीते 20 दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हैं।

15 जून तक नहीं मिलेगी हीटवेव से राहत
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तो हालत ये है कि दोपहर के समय लोगों का सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पहाड़ी जिलों का यहीं हाल है। यहां बीते 15 दिनों उच्च तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौमस विभाग के अनुसार 15 जून तक लोगों को किसी भी तरह से हीटवेव से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है।

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पैक
देहरादून। तपमान बढ़ने के साथ ही जंगलों की आग भी फिर से धधकने लगी है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के जंगल इन दिनों जल रहे है। हालांकि गर्मी से बचने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रूख कर रहे है। इसी वजह से उत्तराखंड के तमाम पर्यटन स्थल जैसे हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, देहरादून और मसूरी पूरी तरह से पैक है। हालांकि पर्यटक शाम को ही होटलों से बाहर निकल रहे है।

कैसे बचे हीटवेव से
देहरादून। डॉक्टरों की सालह है कि जरूर पड़ने पर घर से बाहर निकले। दिन में करीब 8 से 10 गिलास पानी पिए। इस बीच नींबू पानी, नारियल और अन्य लाभकारी ड्रिंक भी आपको फायदा करेंगे। अल्कोहल और कैफीन का सेवन बिलकुल न करें। यह शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं। इसके साथ ही सूती कपड़े और ढीले ढाले कपड़े पहने। कोशिश करें कि 12ः00 से लेकर शाम 4ः30 तक घर में ही अपना समय बिताए और हल्का खाना खाएं। मौसमी फल जरूर खाए।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।