West Bengal Lok Sabha Election: बीजेपी के बढ़ते कद को कैसे काउंटर करेगी टीएमसी? बंगाल में सियासी लड़ाई है दिलचस्प

Spread the love

बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. हाल के सालों में यहां एक नाटकीय सियासी बदलाव देखा गया है. 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया था और 18 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी. राज्य में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में चुनाव होंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं. यहां सियासी लड़ाई दिलचस्प है और आमने-सामने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) है. टीएमसी सूबे की सत्ता पर काबिज है और बीजेपी उसे कड़ी टक्कर दे रही है. तीसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसकी वजह से बंगाल में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. राज्य में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में चुनाव होंगे.

टीएमसी भ्रष्टाचार के आरोपों, आंतरिक कलह से त्रस्त है. वह विपक्षी इंडिया गठबंधन से अलग होकर अकेले दम पर चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रही है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. हाल के सालों में यहां एक नाटकीय सियासी बदलाव देखा गया है. बीजेपी ने इस क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाया है, जोकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी का गढ़ है.

बीजेपी किन मुद्दों के जरिए टीएमसी पर कर रही हमला?

2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया था और 18 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी. बीजेपी की इस धमाकेदार एंट्री ने न केवल टीएमसी के प्रभुत्व को चुनौती दी, बल्कि ममता बनर्जी के निशाने पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ गए. दोनों नेताओं के बीच कई बार जुबानी जंग भी देखने को मिली है. इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए बंगाल के जरिए देश के पूर्वी क्षेत्र में अपनी धाक जमाने एक और मौका है. यही वजह है कि टीएमसी बीजेपी पर हमलावर है और पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पूरी तौर से विफल करार दे रही है.

  • Related Posts

    कर्मवीर कुंवर बने कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    सांस्कृतिक चेतना से भरपूर भारत की शाश्वत पहचान है हिंदुत्व।

    Spread the love

    Spread the love  सुरेन्द्र शर्मा (मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष)                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 16 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।