मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
STORY SLUG : FEROZEPUR MOBILE SNATCHED
फिरोजपुर कैंट स्टेशन के पास राहगीर से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार।
फिरोजपुर कैंट स्टेशन के पास मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने एक राहगीर का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति मदद की गुहार लगाता रहा।
पीड़ित रंजीत कुमार ठाकुर, जो दिल्ली के निवासी हैं, ने बताया कि वह किसी काम से फिरोजपुर आए हुए थे। जब वह कैंट स्टेशन के पास एक चौक में अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाना सदर पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाइट: रंजीत कुमार ठाकुर, दिल्ली निवासी राहगीर।







