ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 15अक्टूबर से।
अल्मोड़ाः संस्कृत एकेडमी की ओर से लमगड़ा ब्लॉक की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 15अक्टूबर से श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ (डोल आश्रम) में होगी।खंड संयोजक संजय भट्ट ने कहा कि इस प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह नृत्य,संस्कृत समूह गान, संस्कृत श्लोकोच्चारण,संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत वाद-विवाद समेत छ: प्रतियोगिताएं होंगी। 15अक्टूबर को जूनियर वर्ग और 16अक्टूबर को सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी।








