मनोज शाह मानस
नारायण गांव, नई दिल्ली
(नया अध्याय, देहरादून)
“सिर्फ एक बंदा काफी है…”
लगता था…,
जगत परिवर्तनशील है
परिवर्तनकारी आएंगे
जगत स्वर्ग बन जाएगा…!
वो लोग आए
जी… जान… प्राण…
त्यागना होगा कहकर…,
दूसरों के जान चले गए…!
आश्चर्य…!
वो लोग बचे रहे…
जिंदा रहे…!!
संयोग था…?
या प्रयोग था…??
वे लोगों ने कहा कि
हम सब जीत गए
अब रुकना होगा…!
जबकि जीत जैसा
कुछ हुआ ही नहीं था…!!
जगत… देश और समय
अभी भी परिवर्तन के
इंतजार में खड़ा है
विश्वास बदलने के बाद भी
विश्वास घात होने के बाद भी
आशाएं वही है
आकांक्षाएं वही है
सिर्फ एक बंदा पर…!
क्योंकि…,
सिर्फ एक बंदा काफी है…!!







