लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बरगदवा (नई बस्ती),
मड़वा नगर (पुरानी बस्ती)
बस्ती।
(नया अध्याय, देहरादून)
बहने लगी है वासंती बयार…
बहने लगी है वासंती बयार
मौसम बहुत हो चुका है खुशगवार
वासंती बयार जब मंद-मंद चलती है
फूलों की खुशबू सारे फिजां में महकती है
सच! वसंत में तुम्हारी बहुत याद आती है…
वसंत ऋतु प्रकृति का अनुपम उपहार
ऋतुराज वसंत में हमारे ख्वाब हुए थे साकार
नई कोंपल, चारों तरफ हरियाली
कोयल गूंजती है डाली-डाली
सच में ये ऋतु होती मतवाली
सच! वसंत में तुम्हारी बहुत याद आती है…
नया-नया रंग लिए आता जब मधुमास
प्रेमी-प्रेमिका के प्रीत की बढ़ जाती प्यास
हमें भी ऐसे ऋतुराज में तुमसे हुआ था प्यार
हमारे हृदय में प्रकृति जैसी हरियाली का आभास
वसंत ऋतु हमें कितना आता था रास
हमारे सपने सच होते हुए काश!
सच! वसंत में तुम्हारी बहुत याद आती है…
आमों की डालों पर आ गए हैं बौर
सजधज कर प्रकृति में है नई उमंग
प्रकृति अलौकिक शोभा रही बिखेर
हम वसंत ऋतु में रहते थे घंटों संग-संग
कितनी मस्ती कितना रहता था उत्साह
खुशियों भरा होता है वसंत माह
हमने देखे थे साथ जीने के ख्वाब
तुम साथ नहीं हो तो कितना हूँ उदास
तुम्हारे पास होने का वसंत दे रहा एहसास
सच! वसंत में तुम्हारी बहुत याद आती है…
★★★★★★★★★★★★★★★
मृत्यु जब मेरे सिरहाने खड़ी होगी…
———————————————–
जब किसी दिन मृत्यु मेरे सिरहाने खड़ी होगी
मुझे वास्तव में डरा रही होगी
अपने साथ ले जाने के लिए उतावली होगी
उससे मैं कुछ पल जीवन जीने के लिए मागूँगा
अपनी कविताओं को सुनाने की मृत्यु से
मैं फरियाद करूँगा
रात-रात भर जाग कर जो मैंने कहानियाँ लिखी हैं
उन कहानियों में मानवीय संवेदना और मूल्यों को
पढ़ने में पाठकों को दिखी हैं
ऐसी एकाध कहानी मृत्यु को
मैं पढ़कर सुनाऊँगा
व्यथित जनों की पुकार
शोषण और इंसान पर हो रहे अत्याचार
धन दौलत से मनुष्य में हो रहा अहंकार
ऐसी कई बातों को बताऊँगा
अपनी आधी अधूरी प्रकाशित होने वाली
कृति को दिखाऊँगा
साहित्यकारों का साहित्य के प्रति
निष्ठा और समर्पण मृत्यु को समझाऊँगा…
अभी और जीवित रहने की मेरी है मजबूरी
अभी हमें जिंदगी से न बनाना है दूरी
उसके हृदय को प्रेम की सुंदर कविताओं
को सुना कर पिघलाऊँगा
मेरे सृजन किए गए साहित्य का महत्व
जब मृत्यु के समझ में आएगा
उसे लगेगा कि अभी मेरा जीवित रहना
वास्तव में बहुत जरूरी है
मुझसे निश्चित प्रसन्न हो जाएगा
और मुझे विश्वास और मन में आस है कि मृत्यु
मेरे आधे-अधूरे सृजन को पूरा करने के लिए
मुझे कुछ वर्षों के लिए जीवित छोड़ कर लौट जाएगा…
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
रमई काका और राघोमल…
————————————
सीधा और सरल इंसान होना भी
आज के भौतिकवादी युग में अभिशाप है
धूर्ततावादी इस काल में ऐसा मनुष्य
सच में हो जाता निराश है
और यदि कहीं ऐसा मनुष्य अनपढ़ हो तो
जीवन निर्वाह होना मुश्किल है
हमारे घर काम करने वाले ऐसे रमई काका थे
वास्तव में बहुत सीधे और ईमानदार थे
और इसका फायदा हमारे कस्बे का
राघोमल साहूकार उठाता था
भोलीभाली जनता के गरीबी को वह अपना
सूद पर रुपये दे शिकार बनाता था
सूद पर रुपये देकर जमीन गिरवी रखवाता था
अक्सर गरीब लोग मुश्किल में पड़कर
उससे सूद पर रुपये लेते थे
जो मूल के साथ कभी न वापिस होते थे
रमई काका ने अपनी बिटिया की शादी के लिए
साहूकार से रुपए सूद पर लिए
अपनी जमीन भी उसे गिरवी रख दिए
वर्षों तक काका सूद देते रहे
पर मूल को कौन कहे सूद भी न कभी पूरा न दे पाए
अंत में साहूकार ने गिरवी रखे दो बिस्वा जमीन
की रजिस्ट्री अपने नाम करा लिया
इतना ही नहीं अनपढ़ होने की वजह से
दो बिस्वे की जगह दो बीघे जमीन
साहूकार ने अपने नाम बैनामा करा लिया
और अगले ही दिन पूरे दो बीघे जमीन पर
साहूकार ने कब्जा कर लिया
रमई काका बहुत गिड़गिड़ाए
पैर पर पड़ गए
पर राघोमल का दिल न पसीजा
रोते हुए आए और हम लोगों से पूरी बात बताए
जिसने भी सुना उसने राघोमल को कोसा
उसे गाली भी परोसा
हमारे पिता ने रमई को भरोसा दिलाया
कचेहरी में दीवानी मुकदमा करवाया
चार साल तक पिता जी ने अपने पैसों से
साहूकार के खिलाफ मुकदमा लड़ाया
अंत में फैसला रमई काका के हक में करवाया
सच में सीधा सरल होना एक अभिशाप है
जीवन जीने को करता निराश है…
★★★★★★★★★★★★★







