ब्यूरो चीफ उत्तरकाशीः सुरेश चंद रमोला।
आयुर्विद्या है स्वस्थ समाज का आधार ,विरुद्ध आहार का करें बहिष्कार। डा विन्तेश्वरी।
आयुर्विद्या स्वस्थ समाज का आधार है और इसके अनुसार स्वयं की प्रकृति का ज्ञान मिलता है अपने खान पान , दिनचर्या, ऋतुचर्या और संतुलित आहार के नियम का पालन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रामक रोग नष्ट होते हैं। उक्त वक्तव्य गांधी जयंती पर ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी में आयुर्विद्या शिविर के दौरान डा विन्तेश्वरी नौटियाल ने कहे ।
उन्होंने छात्रों अभिभावकों और उपस्थित ग्रामीणों को उचित दिनचर्या, ॠतुचरया,संतुलित भोजन योग ऐवं प्राणायाम आदि की जानकारी दी एवं छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुर्विधा शिविर आयुष मंत्रालय की एक विशेष पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को जीवन शैली जनित रोग जैसे बी पी,डायबिटिज,कैन्सर आदि से बचाना है ।एवं रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाकर संक्रामक रोगो से भी बचाव करना है । इस अवसर पर टीम द्वारा विद्यालय को एक पेन ड्राइव जिसमे सरल सुगम भाषा मे उचित स्वास्थ्य हेतु सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है प्रदान की गई एवं आयुर्वेद तथा रोगो से बचाव की जानकारी के विभिन्न फ्लैक्स प्रदान किये गये। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा विन्तेश्वरी नौटियाल ने अध्यापकों और बच्चों से आग्रह किया गया कि सभी आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाए एवं सम्पूर्ण स्वास्थ्य पायें । इस दौरान ब्यापार मंडल ब्रह्मखाल और पंचायत राज के अधिकारियों कर्मचारियों ने बाजार में संयुक्त रुप से स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अवसर पर श्री रूपकान्त अवस्थी जी श्री चन्द्र भूषण बिजल्वाण, ग्राम प्रधान सोनिका रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मनवीर भंडारी, विरेशमोहन सेमवाल, राजेश रमोला,योग प्रशिक्षक आलेन्दर भण्डारी एवं मनीषा पंवार, आदि सभी ने उत्साह के साथ योगदान दिया।








