ऊखीमठः  उपहार समिति गुप्तकाशी केदार घाटी ने तहसील बसुकेदार डांगी गांव निवासी मंजू देवी के दो क्षतिग्रस्त भवनों का सुधारीकरण कर सामाजिक क्षेत्र में संस्था को मजबूत किया है ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः  उपहार समिति गुप्तकाशी केदार घाटी ने तहसील बसुकेदार डांगी गांव निवासी मंजू देवी के दो क्षतिग्रस्त भवनों का सुधारीकरण कर सामाजिक क्षेत्र में संस्था को मजबूत किया है । डांगी गांव की विधवा मंजू देवी के पति की मौत 3 वर्ष पूर्ण हो चुकी है । उसकी इलाज के दौरान एक किडनी निकाली गई है। उसकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी को अस्थमा की समस्या है तो वही छोटी बेटी को आर्थिक विपन्नता के चलते किसी परिवार ने गोद लिया है । मंजू देवी प्रतिमाह अपना और अपनी बेटी के इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल जाती है । डांगी गांव में उनका एक भवन जिस पर एक स्कूल संचालित होता है, वही एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, जो गत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त बना हुआ है। दोनों भवनों का छत 40% से अधिक क्षतिग्रस्त थी , वही दीवारे और फर्श भी जगह-जगह से उखड़ चुका था। ऐसे में इन भवनों में रहने वाले किरायेदारों ने भवन खाली कर दिया था, जिस कारण मंजू देवी को किराया नहीं मिल पा रहा था। मंजू ने बताया कि वह गत 3 वर्षों से प्रशासन के कई अधिकारियों से मिली, लेकिन उसे कहीं भी राहत नहीं मिली। उपहार समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ डांगी गांव में मंजू देवी के घर का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपहार समिति द्वारा दोनों आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है अब उक्त प्रतिष्ठानों में किराएदार भी आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी तक पांच जरू रतमंद विधवाओं के आवासीय भवन बना चुके हैं । 47 जरूरतमंद बेटियों की शादी में मदद भी पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि आगामी कुछ वर्षों में वह 100 निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं की शादी पूर्ण करेंगे। श्री सेमवाल ने बताया कि वर्तमान में पाटयु गांव की चैता देवी के आवासीय भवन का निर्माण कार्य की पहल की जा रही है।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जय जोहार – देवारी तिहार

    • By User
    • November 3, 2026
    • 8 views
    जय जोहार – देवारी तिहार

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 9 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 13 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 3, 2026
    • 12 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..    

    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    • By User
    • November 3, 2026
    • 9 views
    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    • By User
    • November 3, 2026
    • 14 views