संवाददाता कन्नौज (उ.प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तिर्वा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कन्नौज: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों को संबंधित मामलों में कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम कोईलिया किराया निवासी शैलेन्द्र शर्मा, ग्राम रतापुर्वा निवासी ब्रजेश कुमार, तिर्वा कस्बे की गिहार बस्ती निवासी दीपू और ग्राम बांगर निवासी वरुण उर्फ सुनील शामिल हैं। इनमें शैलेन्द्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट, ब्रजेश के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं, दीपू के खिलाफ चोरी और माल बरामदगी तथा वरुण के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गुलाब केशकर, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार गौतम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।







