ब्यूरोः (नया अध्याय)
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन।
रश्मिरथी के रचनाकार को नमन: अलीगढ़ में जुटेंगे देश-विदेश के दिनकर साहित्य के मर्मज्ञ।
राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी
अलीगढ़, (उ. प्र.): महानगर की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था हिन्दी प्रचारिणी सभा, अलीगढ़ के सौजन्य से अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, ब्रज प्रांत एवं राष्ट्रीय कवि संगम, ब्रज प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन 20 सितंबर, 2026, रविवार को एस.जेड.डी. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, टीकाराम कॉलोनी, अलीगढ़ के सेमिनार हॉल में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, ब्रज प्रांत हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस शोध संगोष्ठी में दिनकर साहित्य के मर्मज्ञ नेपाल से डॉ. अजय कुमार झा एवं डॉ. रेखा राय मुख्य वक्ता के रूप में पधार रहे हैं। इनके अतिरिक्त उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आचार्य, हिंदी संकाय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली करेंगे एवं प्रो. (डॉ.) राजीव द्विवेदी, निदेशक, वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन, मथुरा मुख्य अतिथि होंगे। यह शोध संगोष्ठी तीन सत्रों में रहेगी, प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र, द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र जिसमें शोधार्थियों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) के.डी. शर्मा, निदेशक, सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, गोवर्धन, मथुरा करेंगे एवं मुख्य अतिथि डॉ. मीना सोनी, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, विमेंस कॉलेज, झारसुगुड़ा, ओडिशा होंगी। तृतीय सत्र अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा, जिसमें पूरे देश से आए हुए कवि-कवयित्रियाँ काव्य-पाठ करेंगे। इनके अलावा इस शोध संगोष्ठी में प्रो. (डॉ.) पुरुषोत्तम पाटील, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा; प्रो. (डॉ.) नागेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य, महाविद्यालय मुंगेर (बिहार); प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद, हिंदी विभाग, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा; डॉ. अखिलेश चंद्र गौड़, कासगंज; डॉ. निशा पाराशर, पटना; डॉ. चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, कार्यकारी निदेशक, गीता शोध संस्थान, वृंदावन; डॉ. चुन्नन कुमारी, विश्वविद्यालय, आरा; डॉ. पुष्पा कुमारी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र; डॉ. पूनम माटिया, नई दिल्ली; डॉ. प्रणव शास्त्री, विभागाध्यक्ष, हिंदी, उपाधि महाविद्यालय, पीलीभीत; डॉ. कुमारी मनीषा, छपरा; डॉ. जंग बहादुर पांडेय, रांची विश्वविद्यालय, रांची वक्ता के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।
यह शोध संगोष्ठी हाइब्रिड मोड में रहेगी। तकनीकी सहयोग डॉ. शशि कला, पटना करेंगी तथा सहयोगी के रूप में भारतीय संस्कृति के संरक्षक, साहित्यकार, सम्पादक, मीडिया प्रभारी, दार्शनिक कविवर सूर्य जी का विशेष सहयोग रहेगा। इस अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष, हिन्दी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोंडा (अलीगढ़); डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, राजकीय महाविद्यालय, कुरसंडा (हाथरस) एवं डॉ. कविता सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छर्रा (अलीगढ़) सह-संयोजक हैं। ईश्वर दास वर्मा, प्रताप सिंह एवं डॉ. कैलाश चंद्र रावत सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। संयोजक डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने सभी साहित्य प्रेमियों से शोध संगोष्ठी में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। गोष्ठी का श्री गणेश प्रातः 10:00 बजे से होगा।







