स्वतंत्र निडर होकर जियें, ये जिंदगी,आपकी अपनी है: डॉ संतोष अग्रवाल।

Spread the love

ब्यूरो सुनील चिंचोलकरः  बिलासपुर,छत्तीसगढ़।

स्वतंत्र निडर होकर जियें, ये जिंदगी*आपकी अपनी है: डॉ संतोष अग्रवाल।

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ः संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष्मान हॉस्पिटल के डायरेक्टर

डॉ संतोष अग्रवाल थे। इस अवसर पर डॉक्टर प्रदीप हेनरी, हेनरी मैडम और प्रगति अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉक्टर अग्रवाल ने भारतमाता एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के छात्र छात्राओं के द्वारा समूह गान एवं भाषण प्रस्तुत किया गया।

           डॉक्टर संतोष अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि ये आजादी का दिन है और हमें स्वतंत्र और निडर होकर अपनी ज़िंदगी जीना चाहिए। नर्सिंग सेवा का पर्याय है इसे हम ईमानदारीपूर्वक करके समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं। डॉ प्रदीप हेनरी ने कहा कि आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। ये हमारे देश के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मेहनत का प्रतिफल है जिन्होंने देश के लिए अपनी ज़िंदगी कुर्बान कर दी। सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की और उन्हें अपनी नर्सिंग सेवा में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन ने नर्सिंग प्रोफेशन के बारे में जानकारी दी तथा आत्मनिर्भर बनने हेतु विद्यार्थियों का आव्हान किया। गौरतलब है कि संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 सालों से कार्य कर रही गैर सरकारी संस्था है जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।मेडिकल की पढ़ाई भी यहां पर होती है जिसमे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन और ओटी टेक्नीशियन शामिल है। कार्यक्रम में संस्था से संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, मनीषा सैमुएल ,स्नेहा ध्रुव तथा विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।