ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस। दीपक विजल्वाण।

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश चंद रमोला (ब्रह्मखाल) 

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस। दीपक विजल्वाण।

स्वशासन और संप्रभुता को चिन्हित करता हुआ स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी को याद दिलाने का दिवस है। यह आजादी हमें महापुरुषों के बलिदान और त्याग की बदौलत मिली और सच्चे मायने में यदि हम भी भारत माता की रक्षा के लिये अपने जीवन का कुछ अंश इसकी रक्षा में लगा सके तो यही उन अमर शहीद बलिदानी महापुरुषों के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उक्त वक्तव्य उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपने संबोधन में कहें। विजल्वाण ने राइका कोटधार और अटल उत्कृष्ट राइका गेंवला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और छात्रों को देश सेवा करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी ब्रह्मखाल में उनकी निधि से निर्मित एक अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया और विद्यालय को समर्पित किया। श्री विजल्वाण ने व्यापार मंडल ब्रह्मखाल के व्यापारियों के साथ बाजार की समस्याओं को लेकर एक बैठक भी जिसमें नव निर्वाचित व्यापार के अध्यक्ष मनवीर भंडारी और पदाधिकारी व व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण को लेकर बात चीत की और उन्होंने समस्या समाधान का भरोसा दिया। स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्मखाल में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय, सुमन ग्रामर स्कूल , ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी, लींबिग स्टोन स्कूल, प्राथमिक व कन्या उच्चतर व हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने महापुरुषों के स्वरूपों के साथ प्रभात फेरी निकाली और भारत की 78वीं स्वत्रता का उत्सव मनाया।इस दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतेन्द्र कुमाई, प्रधान सोनिका रावत, सामाजिक कार्यकर्ता द्रवेश विजल्वाण, महावीर सिंह रावत मनवीर भंडारी, व्यापार मंडल मीडिया प्रमुख अंकित भंडारी, सतेन्द्र रावत, एएसआई नवीन विजल्वाण सहित कई अन्य लोगो ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव विभिन्न संस्थानों में मनाया।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By User
    • November 4, 2026
    • 8 views

    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं

    शास्त्री जी …जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम

    • By User
    • November 4, 2026
    • 11 views
    शास्त्री जी …जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम

    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण CEOs में से एक को चीन ने अपने खुफिया ऑपरेशन के जरिए निशाना बनाया है। यह CEO कोई और नहीं, बल्कि Nvidia के मालिक जेनसन हुआंग हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 14 views
    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण CEOs में से एक को चीन ने अपने खुफिया ऑपरेशन के जरिए निशाना बनाया है। यह CEO कोई और नहीं, बल्कि Nvidia के मालिक जेनसन हुआंग हैं।

    सहेजते ही जाना रे!

    • By User
    • November 4, 2026
    • 7 views
    सहेजते ही जाना रे!

    प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल के निधन से शहर में शोक की लहर।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 13 views
    प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल के निधन से शहर में शोक की लहर।