ऊखीमठ। तहसील प्रशासन व खनन माफियाओं के बीच गठजोड़ बन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहनें वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है। तहसील प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं ने मधु गंगा के सीने को छलनी कर दिया है तथा खनन माफिया खूब चांदी काट रहे हैं। आलम यह है कि रात्रि के समय तहसील प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है। क्षेत्रीय जनता द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है मगर खनन माफियाओं व तहसील प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से मधु गंगा में हो रहे अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। बता दे कि खनन माफियाओं का मधु गंगा के आंचल से दशकों का नाता रहा है। पूर्व में शासन स्तर सरकारी भूमि पर निजी पट्टो को स्वीकृति मिलने से प्रदेश सरकार को खासा राजस्व मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिलते थे, मगर विगत 30 जून को सरकारी भूमि पर स्वीकृत निजी पट्टो की अवधि समाप्त होने के बाद खनन माफिया फिर से मधु गंगा के सीने को छलनी करने लग गयें है। तहसील प्रशासन में पूर्व में तैनात उच्चाधिकारियों द्वारा मधु गंगा के आंचल में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाकर अवैध रूप से खनन की सप्लाई करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी थी मगर दोनों उच्चाधिकारियों का स्थानान्तरण अन्यत्र होने के खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है। मदमहेश्वर घाटी से मिले सूत्रों के अनुसार मधु गंगा के विभिन्न स्थानों पर दिन – दहाड़े अवैध खनन होना आम बात बनी हुई है तथा खनन माफिया बेरोक – टोक मधु गंगा के आंचल को छलनी करने पर तुले हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मधु गंगा में अवैध खनन पर रोक लगाने की शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गयी है मगर खनन माफियाओं व तहसील प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नही लग पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय तहसील प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सिग्नल मिलने के बाद ही अवैध खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है तथा रात्रि के समय बिजली गुल होने पर अवैध खनन से लदे वाहनों की आवाजाही में वृद्धि होना आम बात बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है तथा खनन माफियाओं को तहसील प्रशासन का संरक्षण मिलने से ग्रामीण मौन रहने में भलाई समझते हैं।

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। ऊखीमठः तहसील प्रशासन व खनन माफियाओं के बीच गठजोड़ बन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहनें वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए। इस दाैरान मंत्री व विधायकों के साथ कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में प्रश्नों पर चर्चा होगी और बजट व विधेयक होंगे पास

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है। बीते दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश हुए। वहीं, करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट…

कैग की रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज का आंकड़ा वर्ष 2022-23 में बढ़कर 72 हजार 860 करोड़ रुपये जा पहुंचा

देहरादून। प्रदेश पर कर्ज का मर्ज निरंतर बढ़ता जा रहा है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा वर्ष 2022-23 में बढ़कर 72 हजार 860 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।…

उत्तराखंड के अंकित ने कांग्यात्से पर तिरंगा लेरहकर देव भूमि का नाम किया रोशन

 देहरादून। लद्दाख क्षेत्र के मारखा घाटी में स्थित कांग्यात्से-1 और कांग्यात्से-2 चोटियों को फतेह अंकित भारती ने देवभूमि का नाम रोशन किया। प्रतिकूल मौसम के दौरान उन्होंने 6,400 मीटर की…

पुंछ जिले में दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम, LoC में घुसपैठ की कोशिश कर रहा गाइड गिरफ्तार

 जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित गुलपुर सेक्टर में सेना के जवानों ने घुसपैठ करते हुए गुलाम जम्मू-कश्मीर  के नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नागरिक…

गिर्दा के गीतों में बसी है पहाड़ की पीड़ा।

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। गिर्दा के गीतों में बसी है पहाड़ की पीड़ा।    पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा में याद किए गए जनकवि गिरीश तिवारी”गिर्दा”।   अल्मोड़ाः उत्तराखंड के प्रख्यात जनकवि…

द्वाराहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हुए निलंबित।

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। द्वाराहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हुए निलंबित।       आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाना और लापरवाही बरतना पड़ा भारी,एस‌एसपी ने की कार्रवाई । अल्मोड़ा-जिले…

ऊखीमठः आज दिनांक 23/08/2024 को समय 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुईहै

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह ऊखीमठः जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि  आज दिनांक 23/08/2024 को समय 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा…

आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन ग्राम पंचायतों का किया गया संशोधन।

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन ग्राम पंचायतों का किया गया संशोधन। अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने बताया कि सचिव पंचायतीराज उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम…